सेंट जॉन हाई स्कूल जमशेदपुर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता

यदि जीवन का कोई एक क्षेत्र है, जो हमें दृढ़ता, धैर्य के बारे में सबसे मूल्यवान सबक सिखाती है,जो वास्तव में एक आदर्श चरित्र का निर्माण करता है तो वह खेल है।

सेंट जॉन हाई स्कूल जमशेदपुर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्णिया महतो जो भारतीय आर्चरी कोच है ,पद्मश्री और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित है, इसके साथ ही स्कूल के निर्देशक श्रीमती जी. फ्रांसिस और विद्यालय की  प्रधानाचार्या श्रीमती आशु तिवारी, उप प्रधानाचार्य श्रीमान रवि और सभी शिक्षक गण मौजूद थे। कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए मौके पर मौजूद अतिथि ने झंडा फहराया और सभी ने राष्ट्रगान गया। इसके बाद विद्यालय के समूह जुपिटर, मार्स ,वीनस और नेप्चून ने लयबद्ध मार्च पास्ट के साथ अतिथियों को सलामी दी। मार्च पास्ट के अंत में टॉर्च सेरेमनी के साथ टॉर्च बियर काव्या शर्मा जो (अंतरराष्ट्रीय और राज्य स्तर पर) आर्चर है ,रोहित गोराई (ताइक्वांडो) और निर्मल गोराई (ताइक्वांडो) में उपलब्धि हासिल की है। सभी विद्यार्थियों ने टॉर्च बियर के साथ मिलकर शपथ ग्रहण किया। 
कार्यक्रम के प्रथम चरण में प्री प्राइमरी के विद्यार्थियों द्वारा ड्रिल (आई लव माय इंडिया) प्रस्तुत किया गया। नर्सरी के विद्यार्थियों ने (ऑन माय स्पेसशिप )रेस में भाग लिया और कक्षा 1 के विद्यार्थियों ने (हॉपिंग रेस) में भाग लिया इसके साथ ही कक्षा 2 के विद्यार्थियों ने (नोइंग माय फ्लैग) रेस में भाग लिया। कक्षा 3 के विद्यार्थियों ने स्किपिंग रेस में भाग लिया और कक्षा 4 के विद्यार्थियों ने मार्बल स्पून और कक्षा 5 के विद्यार्थियों ने (ईटिंग ऑरेंज )रेस में भाग लिया और प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों ने उम्दा प्रदर्शन किया। प्राइमरी के छात्रों द्वारा ब्राजीलियन गीत पर ड्रिल प्रस्तुत किया गया जो काफी मनमोहक था।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में मध्य विद्यालय के कक्षा 6 और 7 के विद्यार्थियों ने मां तुझे सलाम गीत पर ड्रिल प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में कक्षा 8 के छात्रों ने योगा के माध्यम से अपने स्वस्थ, मस्तिष्क और शरीर को  स्वस्थ रखना दर्शाया।
कक्षा 6 (रैकेट और कार्क रेस) तथा कक्षा 7 के छात्रों ने (ड्रिबल बॉल रेस) और कक्षा 8 (राइट माय चेक रेस) और रिले रेस में भाग लिया। अंत में 400 मीटर रिले रेस का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में हमारे सम्मानित अतिथि श्रीमती जी. फ्रांसिस ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए जीवन में खेल कूद के महत्व को बताया। 
विद्यालय की प्रधानाचार्या ने वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता से जुड़े प्रत्येक सदस्य को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।
अंत में हमारी मुख्य अतिथि पूर्णिमा महतो ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को खेलकूद में भाग लेने का महत्व बताया और अपने अनुभव को साझा किया। बच्चे पूर्णिमा महतो के जीवन की एक पहलू को जानकर काफी उत्साहित नजर आये।
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के परिणाम कुछ इस प्रकार से संकलन है:

नर्सरी ऑन माय स्पेसशिप 
प्रथम सफीना हुसैन 
द्वितीय अमरिया खान
तृतीय इफरा परवीन 

एलजी गेटिंग रेडी फॉर स्कूल (लड़के) 
प्रथम मनवीर खालको 
द्वितीय अर्णव तिवारी 
तृतीय दक्ष कुमार

एलजी गेटिंग रेडी फॉर स्कूल(लड़कियां)
प्रथम अमायरा फारूक 
द्वितीय इनाया परवीन 
तृतीय सारा फारूक

यूकेजी रेनिंग दिलाइमा (लड़के)
प्रथम सुजैद 
द्वितीय मिथिलेश 
तृतीय अरहान 

यूकेजी रेनिंग दिलाइमा (लड़कियां) 
प्रथम विद्या 
द्वितीय अर्चना 
तृतीय अलीना 

कक्षा 1 हॉपिंग रेस (लड़के)
प्रथम देव घोष 
द्वितीय एमडी  फैसल 
तृतीय एमडी आहान 

कक्षा 1 हॉपिंग रेस (लड़कियां) 
प्रथम नबीह हामिद 
द्वितीय रीवा शर्मा 
तृतीय महक शर्मा 

कक्षा 2 नोइंग माय फ्लैग (लड़के)
प्रथम जयेश राज 
द्वितीयआतिफ राजा 
तृतीय फजल अहमद 

कक्षा 2 नोइंग माय फ्लैग (लड़कियां) 
प्रथम आराध्य 
द्वितीय वंशिका 
तृतीय सोफिया 

कक्षा 3 स्किपिंग रेस (लड़के) 
प्रथम दिव्यांशु कुमार शर्मा 
द्वितीय अब्दुल सऊद खान 
तृतीय नीरज कुमार 

कक्षा 3 स्किपिंग रेस (लड़कियां) 
प्रथम अरेना फातिमा 
द्वितीय अनन्या शर्मा 
तृतीय रिमशा परवीन 

कक्षा 4 मार्वल एंड स्पून (लड़के)
प्रथम  एमडी वालीउल्लाह
द्वितीय एमडी आजम
तृतीय  एमडी सलमान 

कक्षा 4 मार्वल एंड स्पून (लड़कियां) 
प्रथम ज़िक्रा फातिमा 
द्वितीय कायनात नाज 
तृतीय राफिया नाज

कक्षा 5 ईटिंग ऑरेंज (लड़के)
प्रथम आसिफ रेहान 
द्वितीय इमरान राजा 
तृतीय ईशान

कक्षा 5 ईटिंग ऑरेंज (लड़कियां) 
प्रथम आराध्य जयसवाल
द्वितीय पलक भदानी 
तृतीय सदफ नूर 

कक्षा 6 रैकेट और कार्क रेस (लड़के)
प्रथम एमडी इरफान 
द्वितीय वीर कुमार 
तृतीय  कुणाल प्रजापति

कक्षा 6 रैकेट और कार्क रेस (लड़कियां) 
प्रथम इरम फिरदौस 
द्वितीय आतिफा खान 
तृतीय सुपर्णा साहू 

कक्षा 7 ड्रिबल दी बॉल (लड़के)
प्रथम एमडी अयान
द्वितीय फरहान हयात
तृतीय दिव्य प्रकाश

कक्षा 7 ड्रिबल दी बॉल (लड़कियां)
प्रथम नबीहा शाहिद 
द्वितीय इफ्त फातिमा
तृतीय मनीषा गोराई 

कक्षा 7 और 8 रिले रेस (लड़के)
प्रथम नेप्चून हाउस 
द्वितीय मार्स हाउस 
तृतीय जुपिटर हाउस 

कक्षा 7 और 8 रिले रेस (लड़कियां)
प्रथम नेप्चून हाउस 
द्वितीय मार्स हाउस 
तृतीय वीनस हाउस 

कक्षा 8 राइट माय चेक रेस (लड़के)
प्रथम अदनान ईनाम
द्वितीय रोहित गोराई 
तृतीय इमरान गद्दी 

कक्षा 8 राइट माय चेक रेस (लड़कियां)
प्रथम कृति महतो 
द्वितीय पीहू 
तृतीय अंजुम 

कक्षा 9 और 10 रिले रेस (लड़के)
प्रथम नेप्चून हाउस 
द्वितीय मार्स हाउस 
तृतीय जुपिटर हाउस 

कक्षा 9 और 10 रिले रेस (लड़कियां)
प्रथम जुपिटर हाउस  
द्वितीय मार्स हाउस 
तृतीय  वीनस हाउस 

कक्षा 9 और 10 डिसकस थ्रोइंग रेस (लड़कियां)
 प्रथम आल्हा बानो 
द्वितीय खुशी कुमारी 
तृतीय सानिया परवीन 

कक्षा 9 और 10 लॉन्ग जंप (लड़के)
प्रथम हमजा 
द्वितीय अब्दुल रेहान 
तृतीय तौसीफ आलम 

कक्षा 9 और 10 (200) मीटर रेस (लड़के)
प्रथम फरहान खान 
द्वितीय अब्दुल रहमान 
तृतीय सोहेल अख्तर 

कक्षा 9 और 10 (200) मीटर रेस (लड़कियां)
प्रथम खुशी कुमारी 
तृतीय सानिया परवीन 
तृतीय आयशा परवीन

मार्च पास्ट हाउस
प्रथम स्थान नेप्चून हाउस 
द्वितीय स्थान मार्स हाउस 

ओवरऑल चैंपियन 
अब्दुल रहमान 
खुशी कुमारी




Annual Sports